Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather : आज भी उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के...

Uttarakhand Weather : आज भी उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather :  उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए किया भूमि पूजन

बुधवार को टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में बुधवार सुबह से 16 एमएम और पिथौरागढ़ में 14.9 एमएम बारिश हुई है। इन जिलों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार रहेंगे।

मौसम विभाग (Uttarakhand Weather) ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में बारिश, तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

Khelo Masters National Championships : में प्रतिभाग करने के लिए CM धामी ने उत्तराखण्ड की टीम को किया रवाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments