Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडChar dham yatra Preparation : परिवहन निगम की ओर से चारधाम यात्रा...

Char dham yatra Preparation : परिवहन निगम की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर तैयारी शुरू, 7 स्थानों पर बनेंगे अस्थायी बस स्टॉपेज

Char dham yatra Preparation :  चारधाम यात्रा को देखते हुए परिवहन निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन निगम की ओर से श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कोर कॉलेज से लेकर नारसन बॉर्डर तक अस्थायी बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कुछ संभावित स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,औली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस, प्रशासन, परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर परिवहन निगम ने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो इसे लेकर बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

रुड़की बस डिपो के एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारी (Char dham yatra Preparation) शुरू कर दी गई है। चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। अधिकतर यात्री बाईपास से होकर आते-जाते हैं। कई बार इन्हें बाईपास पर स्टॉपेज नहीं होने पर बस नहीं मिल पाती है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोर कॉलेज से नारसन बॉर्डर तक सात अस्थायी बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने बताया कि कोर कॉलेज, टोडा कल्याणपुर के पास, नगला इमरती बाईपास, अब्दुल कलाम चौक, मंगलौर गुड़मंडी और नारसन के पास अस्थाई बस स्टॉपेज बनाने की तैयारी है। अन्य संभावित स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।

Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments