Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयDonald Trump : अमेरिका में संविधान संशोधन की तैयारी, ट्रंप तीसरी बार...

Donald Trump : अमेरिका में संविधान संशोधन की तैयारी, ट्रंप तीसरी बार भी राष्ट्रपति पद के दावेदार होंगे

Donald Trump :  अमेरिका में संविधान संशोधन की तैयारी हो रही है और अगर यह संशोधन मंजूर हुआ तो फिर अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल तीन बार का हो जाएगा। अभी यह दो बार है। इस संविधान संशोधन का फायदा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिल सकता है। ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है और मौजूदा कानून के तहत अब वे तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकेंगे, लेकिन अगर संविधान संशोधन हो जाता है तो ट्रंप का तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Uttarakhand Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा

ट्रंप को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने के लिए पेश किया प्रस्ताव

अमेरिका की सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद ने अमेरिकी कांग्रेस में एक संयुक्त सदन प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत अमेरिकी संविधान में संशोधन की मांग की गई है। संशोधन के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल तीन बार का हो सकेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव पेश किया गया है। प्रस्ताव पेश करते हुए सांसद एंडी ओगल्स ने कहा कि ‘इस संशोधन के बाद राष्ट्रपति ट्रंप तीसरी बार भी राष्ट्रपति बन सकेंगे और देश को एक मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित हो सकेगा, जिसकी हमारे देश को बहुत जरूरत है।’

क्या है प्रस्तावित संशोधन

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, ‘कोई भी व्यक्ति तीन बार से अधिक राष्ट्रपति के पद पर नहीं चुना जाएगा, लेकिन लगातार दो कार्यकालों के लिए चुने जाने के बाद कोई भी नेता तीसरे कार्यकाल के लिए दावा पेश नहीं कर सकेगा। और कोई भी व्यक्ति जिसने दो साल से अधिक राष्ट्रपति का पद संभाला है, या राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है, उसे भी राष्ट्रपति के पद पर दो बार से अधिक नहीं चुना जाएगा।’

‘ट्रंप को पर्याप्त समय देने की जरूरत’

सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए सांसद एंडी ओगल्स ने कहा, ‘यह संशोधन राष्ट्रपति ट्रम्प (Donald Trump) को तीन कार्यकाल तक सेवा करने की अनुमति देगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि हम उस साहसिक नेतृत्व को बनाए रख सकें जिसकी हमारे देश को सख्त जरूरत है। यह जरूरी है कि हम राष्ट्रपति ट्रम्प को बाइडन सरकार में किए गए गलत कामों को सही करने के लिए जरूरी हर संसाधन प्रदान करें। राष्ट्रपति ट्रम्प ने बार-बार दिखाया है कि उनकी वफादारी अमेरिकी लोगों और हमारे महान राष्ट्र के लिए है।’

Ram Gopal Varma : चेक बाउंस मामले में राम गोपाल वर्मा दोषी करार, गैर जमानती वारंट जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments