Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi Election 2025 : संकल्प पत्र पार्ट-2 जारी, KG से PG तक...

Delhi Election 2025 : संकल्प पत्र पार्ट-2 जारी, KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा

Delhi Election 2025 :  दिल्ली के सियासी रण की बिसात अब पूरी तरह से बिछ चुकी है। चुनावी मैदान में अब 699 खिलाड़ी बचे हैं। 23 सियासी सूरमा के साथ सबसे बड़ी जंग नई दिल्ली सीट पर लड़ी जाएगी। जबकि कस्तूरबा नगर और पटेल नगर से पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीते सोमवार को नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। सोमवार को 20 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया था। जिसके बाद अब 699 प्रत्याशी बचे हैं। देर रात तक उम्मीदवारों की गणना हुई।

यूसीसी की नियमावली को दी मंजूरी, सीएम धामी ने कहा-प्रदेश में जल्द किया जाएगा लागू

दिल्ली में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा: अनुराग ठाकुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025 ) के लिए भाजपा की ओर से ‘संकल्प पत्र’ का दूसरा भाग जारी कर दिया गया है। इस मौके पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कह कि हम दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।

अरविंद केजरीवाल के बयान पर वीरेंद्र सचदेवा का बयान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार सुबह कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर और दक्षिणमुख मंदिर में पूजा-अर्चना की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार से रामायण की गलत व्याख्या और हमारे धर्म का अपमान करने की कोशिश अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई ये पहली बार नहीं है। ये अधर्मी लोग हैं। कल इन्होंने कहा है कि राक्षस सोने का हिरण बन कर आया था। ये अभी तक शीशमहल के गोल्ड प्लेटलेट सोने से बाहर नहीं आए हैं। आज हम यहां क्षमा मांगने आए हैं कि रामायण की गलत व्याख्या हुई है और हम आज उपवास करेंगे।

संकल्प पत्र पार्ट-2 जारी, भाजपा का वादा… KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में संकल्प पत्र-2 जारी करेंगे।

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुख्य सचिव ने अफसरों को सौंपी तैयारी की जिम्मेदारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments