Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास; परिवार के साथ निकले

केजरीवाल ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास; परिवार के साथ निकले

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुटियंस जोन में स्थित अपने नए पते पर जाने के लिए पुराना आवास छोड़कर चले गए हैं। केजरीवाल परिवार समेत मंडी हाउस के पास 5, फिरोजशाह रोड स्थित पार्टी के सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास के लिए रवाना हुए। इससे पहले केजरीवाल परिवार को उनके पुराने घर के कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, पूर्व सीएम ने भावपूर्ण तरीके से उन्हें गले लगाया। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आवास की चाबियां एक अधिकारी को सौंपी।

युवती से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म; थाने में जमकर हंगामा

अरविंद केजरीवाल का नया पता फिरोजशाह रोड होगा

आप का कहना है, अब जब तक जनता की अदालत में जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती तब तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगे। अरविंद केजरीवाल का नया पता 5, फिरोजशाह रोड होगा। शुक्रवार से वह आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर रहेंगे। यह दूसरी बार है जब वे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इससे पहले साल 2014 में उन्हें तिलक लेन में आवास आवंटित हुआ था। इसके बाद वे सिविल लाइन में शिफ्ट हो गए थे।

गुरुवार को आप मुख्यालय में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि केजरीवाल शुक्रवार को आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों सहित दिल्लीभर के समर्थकों ने उन्हें अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन केजरीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में ही रहने का फैसला किया है। यहां से उन्हें लोगों ने चुना था। अब वे परिवार के साथ नई दिल्ली में 5, फिरोजशाह रोड पर अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास में रहेंगे। जब केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, तो उन पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं था, लेकिन उन्होंने निजी फैसले के तहत इस्तीफा दिया।

मुख्य सचिव राधा रतूडी ने प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं का पीएमएमवीवाई पंजीकरण के दिए निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments