Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखंडDehradun Jhanda Mela : दरबार साहिब से शुरू हुई नगर परिक्रमा, सड़कों...

Dehradun Jhanda Mela : दरबार साहिब से शुरू हुई नगर परिक्रमा, सड़कों पर दिखा आस्था का सैलाब

Dehradun Jhanda Mela : श्रीझंडे जी आरोहण के तीसरे दिन आज शुक्रवार को दरबार साहिब से नगर परिक्रमा शुरू हुई। इस दौरान सड़कों पर आस्था का सैलाब दिखा। भजनों पर संगत झूमती नजर आई। श्री झंडे जी मेले की नगर परिक्रमा के लिए शहर का रूट बदला गया है।

CWG 2030 : भारत ने 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली की पेश

श्रीमहन्त देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में नगर परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ निकली। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। बीते बुधवार को दून में भक्ति, उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ श्री झंडे जी का आरोहण हो गया। जैसे ही श्री झंडे जी का आरोहण हुआ तो द्रोणनगरी गुरु महाराज के जयकारों से गूंज उठी। आरोहण के साथ ही छह अप्रैल तक चलने वाला मेला भी शुरू हो गया।

देशभर से दून पहुंचे हजारों श्रद्धालु श्री झंडे जी आरोहण के साक्षी बने। वहीं शहर की सड़कों पर दिनभर संगत दिखी। इसे लेकर जगह-जगह लंगर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। हर साल की तरह आरोहण होते ही बाज ने भी श्री झंडे जी की परिक्रमा की। वहीं श्री दरबार साहिब में एलईडी स्क्रीन लगाकर सजीव प्रसारण दिखाया गया।

नगर परिक्रमा के चलते पटेलनगर मंडी और बल्लीवाला समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहन वाया सहारनपुर चौक से नहीं भेजे जा रहे। इसको लेकर यातायात विभाग की ओर से डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। नगर परिक्रमा वापस दरबार साहिब पहुंचेगी।

ऐसे में नगर परिक्रमा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर कांवली रोड से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। पटेलनगर मंडी से आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर भेजा जा रहा है। साथ ही बल्लीवाला से आने वाले यातायात को जीएमएस रोड व लक्ष्मण चौक की ओर से आने वाले यातायात को पार्क रोड की ओर भेजा जा रहा है।

परिक्रमा के तिलक रोड पहुंचने पर बिन्दाल चौक से तिलक रोड की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जा रहा है। बिन्दाल से घंटाघर के मध्य पहुंचने पर चकराता रोड से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को बल्लूपुर चौक और बिन्दाल चौकी कट से कैंट की ओर डायवर्ट किया गया है।

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि श्री झंडा महोत्सव मेला प्रेम, सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला मेला हैं। श्री झंडे जी पर शीश नवाने से सभी की मन्नतें पूरी होती हैं।

Parliament : आज पास होगा बजट, भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments