फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में अजय गिरफ्तार
हरिद्वार। फर्जी पहचान के चलते फर्जी रजिस्ट्री के खेल का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर 2024 को संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा जमीनी फर्जीवाड़े के चलते रणवीर व इस्लाम के खिलाफ कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में सामने आया कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाले किरदार का असल नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार है। जांच में सामने आये साक्ष्यो के आधार पर मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471, 120 बी भादवि की बढ़ोतरी की गई। प्रकाश में आए कथित फर्जी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती रात आरोपित पिंकू उर्फ अजय को उसके घर से गिरफ्तार किया। जिसे सबूतों के साथ न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।


