हमारे संवाददाता
नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में आज उप महानिरीक्षक एसएसबी दुर्गा बहादुर सुनार एवं डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के मध्य शिष्टाचार भेंट आयोजित हुई।
इस दौरान उप महानिरीक्षक एसएसबी द्वारा जनपद नैनीताल में शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु आवंटित एसएसबी अधिकारी एवं कर्मचारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, पर्यटकों के साथ मधुर एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा जनपद पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा भी पुलिस एवं एस.एस.बी के मध्य बेहतर तालमेल, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल, 2आईसी नरेश कुमार एवं एसी प्रशांत पोटभरे भी उपस्थित रहे।
उप महानिरीक्षक एसएसबी एवं एसएसपी ने की शिष्टाचार भेंट


