Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखंडलूटेरा ग्राहक बनकर आया, मेडिकल स्टोर संचालक की चेन लूटकर फरार

लूटेरा ग्राहक बनकर आया, मेडिकल स्टोर संचालक की चेन लूटकर फरार

हमारे संवाददाता
हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। ग्राहक बनकर आए बदमाश ने मेडिकल स्टोर संचालक के गले से सोने की चेन झपट ली और अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।
घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर के एस क्लस्टर स्थित शील फार्मेसी की है। जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक हेलमेट पहनकर अंदर गया और ग्राहक बनकर दवाइयां लेने का बहाना करने लगा। जैसे ही दुकानदार सामान निकालने के लिए मुड़ा, आरोपी ने अचानक उस पर झपटृा मार दिया और गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत बाहर निकला और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर रानीपुर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments