Home » उत्तराखण्ड में मानसून का कहर राजधानी दून व अल्मोड़ा में हुई पांच की मौत बरसात में कार बहने से जहंा दो मरे वही मकान जमींदोज होने पर तीन

उत्तराखण्ड में मानसून का कहर राजधानी दून व अल्मोड़ा में हुई पांच की मौत बरसात में कार बहने से जहंा दो मरे वही मकान जमींदोज होने पर तीन

देहरादून। राज्य में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दून में बीती रात हुई बरसात के चलते जहंा एक कार बहने से दो लोगो की मौत व एक घायल की सूचना है तो वही अल्मोड़ा में एक मकान के जमींदोज हो जाने पर वहंा सो रहे तीन लोगों की मौत हो गयी। हालांकि दोनो स्थानों पर प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन कुदरत का कहर अपना कहर ढहाने में कामयाब रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा सड़क मार्ग पर स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन तेज बरसाती बहाव में बह गया। घटना में एक युवक और युवती की मौत हो गई जबकि एक युवती घायल हुई है। एसडीआरएफ टीम डाकपत्थर को सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। उक्त क्रेटा वाहन में 1 युवक एवं 0 युवतियां सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा देर रात्रि में विषम परिस्थितियों में सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं सर्चिंग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया
वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा जिले से भी एक दुखद खबर सामने आयी है। यहंा सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में आज सुबह भारी बारिश और अतिवृष्टि के चलते एक आवासीय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा की ओर से जारी एक्शन टेकन रिपोर्ट के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 3ः30 बजे सोमेश्वर तहसील के ग्राम सभा बड्यूडा, राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र पातलीबगड़ में हुई। अत्यधिक बारिश के कारण आवासीय भवन अचानक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में राजेंद्र राम के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम (42 वर्ष), कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम (19 वर्ष) और मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र राम (18 वर्ष) शामिल हैं।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस, फायर टीम, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। मलबे से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक पातलीबगड़ की ओर से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *