Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडहादसाः दो की मौत, तीन गंभीर घायल

हादसाः दो की मौत, तीन गंभीर घायल

हमारे संवाददाता
देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक इको वाहन के सड़क किनारे खड़े लोडर वाहन से टकरा जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं पांच लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा तीन की हालत चितंाजनक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला डोईवाला टोल प्लाजा के समीप का है। यहंा आज सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत—बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार देहरादून—हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोल के पास सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन से एक इको गाड़ी टकरा गई। हादसे के वक्त इको में सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड ने बताया कि इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के बाद लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर इको गाड़ी से टकरा गया और इको भी लोडिंग वाहन से जा भिड़ी।
हादसे में इको में आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत—बचाव कार्य शुरू किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments