Home » मॉक ड्रील ऋषिकेश से लेकर विकासनगर तक भूकम्प के झटके, कई घायल

मॉक ड्रील ऋषिकेश से लेकर विकासनगर तक भूकम्प के झटके, कई घायल

संवाददाता
देहरादून। पुलिस की सजगता की जांच के लिए अधिकारियों ने मॉक अभ्यास चलाया जिसके चलते फायर सर्विस व अन्यों के राहत व बचाव कार्यो की समीक्षा की गयी।
आज प्रातः ही पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जनपद में 6.5 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया है। जिसके फलस्वरूप तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रांजिट कैम्प हर्बटपुर में आग लगने तथा चारधाम यात्रियों में भगदड की सूचना है। उक्त व्रQम मे आवश्यक कार्यवाही करते हुए स्थिति से अवगत कराया। वहीं डीईओसी में प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ट्रांजिट कैम्प में बम की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके कारण चारधाम यात्रियों में भगदड की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना में कुछ व्यक्तियों के घायल होने एवं जनहानि की भी सूचना प्राप्त हो रही है। जिसके सम्बन्ध में तहसील प्रशासन और पुलिस कंट्रोल रूम को वायरलेस के माध्यम से अवगत करा दिया गया। इसके साथ ही डीईओ सी से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत त्रिवेणी घाट/गंगा नदी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई। स्थित को दृष्टिगत रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में जलभराव, बाढ की आशंका के साथ ही डूबने की घटनाओं की सम्भावना व्यक्त की जा रही है जिसके दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तत्काल निकासी की आवश्यकता है। वहीं तहसील मसूरी क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसके कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया है तथा कई पर्यटक फंसे हुए हैं एवं भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। साथ ही एक वाहन के खाई में फिसलने की भी सूचना प्राप्त हो रही है जिसके दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु तत्काल निकासी की आवश्यकता है। ट्रांजिट कैम्प के बम होने की सूचना प्राप्त होने पर परिसर को खाली कराते हुए सर्चि अभियान शुरू किया। मसूरी के पास होटल देवलोक के समीप भूस्खलन होने से एक वाहन के गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना में 3—4 व्यक्तियों के घायल होने की सम्भावना की सूचना है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ एवं अग्नि शमन दल पहुंच गया है। एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए मसूरी से रवाना हो चुकी है। बताया गया है कि एसडीआरफ व्यक्तियों की सर्चिग कर रही हैं। इंसिडेंट कमांडर द्वारा अवगत कराया गया कि तीन व्यक्ति घायल अवस्था में हैं। घटनास्थल से सूचना प्राप्त हुई है कि तीन घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल मसूरी के लिए भेज दिया गया है। आज प्रातः पौने दस बजे से एक के बाद एक घटना घटने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई, सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईआरएस को सव्रिQय किया, जिस सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर विभिन्न घटना स्थलों पर तैनात कार्मिकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुट गये। विकासनगर के हर्बटपुर अंतर्गत भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव जारी है। वहीं चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश बम ब्लास्ट की घटना की राहत बचाव कार्य जारी है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर जलस्तर बढने से बाढ की स्थिति पर राहत बचाव कार्य जारी है। कालसी ब्लाक अंतर्गत लालढांग पुल के समीप वाहन दुर्घटना होने की घटना पर राहत व बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *