Home » पुलिस पर हमला करने वाले 4 गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने वाले 4 गिरफ्तार

संवाददाता
नैनीताल। होटल में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार को चौकी प्रभारी ज्योलिकोट उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा ज्योलिकोट बैरियर में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान होटल जिप्सी रेस्टोरेंट में पर्यटकों व होटल स्टाफ के मध्य विवाद होने की सूचना मिली। सूचना पर उप निरीक्षक श्याम सिंह बोहरा मय पुलिस टीम के जिप्सी रेस्टोरेंट पहुंचे। मौके पर जाकर देखा तो खाने के बिल को लेकर होटल संचालक तथा पर्यटकों के मध्य विवाद चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा विवाद को शांत करने का प्रयत्न किए जाने पर 4 लोगों द्वारा पुलिस को गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही जान से मारने की नियत से आधी भरी हुई पानी की बोतल (मिल्टन) से उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा के सिर पर 2 बार वार किया गया, तथा एक होमगार्ड के जवान को भी पीटकर घायल कर दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल द्वारा उक्त घटना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले में एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर हमला करने वाले चारों व्यक्तियों दीप चंद्र पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा, मनोज पुत्र पूरन चंद्र निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा, त्रिभुवन शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासी मल्ला मटेला थाना देघाट अल्मोड़ा व प्रवीण चन्द मंसत पुत्र पूरन चन्द मंसत ग्राम खस्ता थाना सल्ट को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *