Home » नशे के खिलाफ अब युवा बन रहे हैं जागरूकः धामी जीवन को हां, नशे को कह हैं न

नशे के खिलाफ अब युवा बन रहे हैं जागरूकः धामी जीवन को हां, नशे को कह हैं न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के तहत आयोजित कार्यक्रम ट्टरन फॉर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ में शिरकत करते हुए नशा मुक्त राज्य के लिए युवाओं की दौड़ के लिए उन्हे झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा विनाश की जड़ है। नशे में आदमी अपना विवेक और निर्णय लेने की क्षमता खो देता है तथा उसके फैसले गलत होते हैं उसके जिंदगी और परिवार सब कुछ तबाह हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वह नशे को न कह रहे हैं तथा जिंदगी को हां कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत का शिकार होने वाला व्यक्ति खुद अपना जीवन ही तबाह और बर्बाद नहीं करता है बल्कि अपने परिवार को भी तबाह कर देता है। धामी ने कहा कि एक बार अगर किसी की बातों में आकर व्यक्ति नशे का शिकार बन जा गया तो वह अपना सब कुछ खो देता है।
उन्होंने कहा कि हालांकि युवाओं में अब जागृति आ रही है व युवा अब नशे को न और जिंदगी को हां कह रहे हैं। लेकिन नशे से बच्चों को बचाया जाना जरूरी है क्योंकि उनकी समझ इतनी विकसित नहीं होती है कि वह इसके दुष्परिणामों के बारे में जान सके। इसलिए बच्चे आसानी से रास्ते से भटक जाते हैं और एक ऐसी अंधेरी खाई में जा गिरते हैं जहां सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *