Home » चमोली में बादल फटा, सात लोग लापता

चमोली में बादल फटा, सात लोग लापता

चमोली। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के गांवों में देर रात बादल फटने और भारी बारिश से फ्लैश फ्लड ने भयंकर तबाही मचा दी। मलबे की चपेट में आने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 7 लोग लापता हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि देर रात आए फ्लैश फ्लड से सबसे ज्यादा नुकसान कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा गांव में हुआ है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुंतरी लगाफाली में भारी बारिश के कारण मलबा आने से 6 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस भीषण आपदा में 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं. इसके बाद धुर्मा गांव में भी बादल फटने की जानकारी मिली, जहां 5 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 2 लोग लापता हो गए हैं. जांच में मवेशियों के नुकसान की भी बात सामने आई है। वहीं, धुर्मा गांव में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है, यहां पांच मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और दो लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मोक्ष नदी का जलस्तर बड़ा हुआ है। उत्‍तराखंड में बादल फटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते कुछ दिनों में कई जिलों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। चमोली में मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया भारी बारिश का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है। जनपद के नंदा नगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हो गया है, जहां पर कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गये हैं। कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। स्थानीय लोग और नंदा नगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हालात इतने भयावह हैं कि वहां पर प्रशासन के टीम को पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में चमोली में और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने के बाद कई निवासी अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए जमीनी स्तर पर टीमें तैनात कर दी हैं, हालांकि आगे भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *