संवाददाता
देहरादून। किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
आज यहां किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय में पीडित परिवार अपनी शिकायतें लेकर आ रहे हैं। जैसे कि एक मामला देहरादून में नाबालिग की करंट लगने से हुई मृत्यु का है। उसकी मां उनके पास यह मामला लेकर पहुंची। ऐसे कई मामले उनके पास आए है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। पीडित परिवार अपनी शिकायत लेकर जनपद के विभिन्न चौकी व थानों के चक्कर लगाने को मजबूर है। कई मामलों में पीडितों द्वारा बार—बार शिकायत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उन्होंने कई सप्ताह, कई महीने तक कार्रवाही की प्रतीक्षा करनी पडती है। पीडित परिवार न्याय एवं सुरक्षा की उम्मीद लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहुंचते है। ऐसे में यदि उनकी शिकायतों पर समय से कार्रवाही नहीं होती है जो उन्हें मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पडता है। उन्होंने मांग की है कि जनपद में लम्बित शिकायतों एवं पीडित परिवारो की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जायें। एसएसपी ने उनको कार्रवाही का आश्वासन दिया।
किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने एसएसपी को सौपा ज्ञापन


