Home » सड़क हादसे में दो किशोरो की मौत, दो गम्भीर घायल

सड़क हादसे में दो किशोरो की मौत, दो गम्भीर घायल

संवाददाता
चमोली। सड़क दुर्घटना में बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से टकरा जाने से चार किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दो किशोरो को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार देर रात थाना गोपेश्वर को सूचना मिली कि बस अड्डा ब्रह्मसैन के पास एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहंा स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से मोटरसाइकिल सवार चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दो बच्चों उज्जवल (11 वर्ष) पुत्र महिपाल निवासी ब्रह्मसैन तथा समीर (14 वर्ष) पुत्र कलीराम निवासी ब्रह्मसैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर पुत्र संदीप और अमन पुत्र सूर्य भारती, दोनों निवासी ब्रह्मसैन, गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *