एसएसपी स्वयं मैदान में, पुलिस अलर्ट मोड पर
संवाददाता
नैनीताल। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और सुरक्षा तैयारियों को बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील करते हुए स्पष्ट संदेश दिया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। इस दौरान पुलिस ने जनपद की सीमाओं में संघन चैकिंग अभियान चलाया हुआ है साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वहीं संदिग्धों पर विशेष निगरानी व सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
उल्लेखनीय है। कि विगत वर्ष हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की 29 एकड़ जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर की जाने वाली कार्यवाही के दौरान व्यापक स्तर पर हिसंा और आगजनी की घटनाए हुई थी। जिसमें दंगाईयों ने अन्य सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही थाना चौकी भी फूंक डाली थी। इस दंगे के दौरान कई लोगों की मौत भी हुई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में सैकड़ो लोगों पर कार्यवाही की गयी। जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।


