नैनीताल। ब्लाक प्रमुख चुनाव में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामला बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान का है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हे हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने फायरिंग के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर, यश भटनागर उर्फ यशु पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर, रविंद्र कुमार उर्फ रवि पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर, प्रकाश भटृ पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 8, बिंदुखत्ता व पंकज पपोला पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 9, बिंदुखत्ता बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में फायरिंग करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार


