Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडअंतर्जनपदीय राईफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित

अंतर्जनपदीय राईफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता
पौड़ी। श्रीनगर में आज एसएसबी के केदार फायरिंग रेंज में 21 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राईफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता—2025 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मियों को शस्त्र संचालन में कुशल होना चाहिए, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत रहे, इस हेतु उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा जारी खेलों का वार्षिक कैलेण्डर समय सारणी के अनुसार जनपद एवं वाहिनियाँ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता हैं। इसी क्रम में 21 वी अंतर्जनपदीय/वाहिनी राईफल, रिवाल्वर एंव पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 3 दिवस तक चलेगी। एसएसपी द्वारा सभी खिलाड़ियों को आगामी तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं निपुणता का परिचय देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं सहित विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से आये हुए अधिकारियों और पुलिस बल का हार्दिक स्वागत किया।
इस वर्ष प्रतियोगिता में जनपद पुलिस की 10 टीमें, पीएसी/वाहिनियों की 3 टीमें,आईआरबी की 2 टीमें सहित कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 150 से अधिक प्रतिभागी अपनी दक्षता, लक्ष्यभेदन क्षमता एवं श्रेष्ठतम प्रदर्शन का परिचय देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments