Home » बहु—बेटियों को छेड़ने वाले की होगी यमराज से मुलाकातः सीएम योगी

बहु—बेटियों को छेड़ने वाले की होगी यमराज से मुलाकातः सीएम योगी

संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगर किसी गुंडे—बदमाश ने बहु—बेटियों से छेड़छाड़ की तो उसकी मुलाकात अगले ही चौराहे पर मौत के देवता यमराज से करा दी जायेगी। यह बात आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा एक न्यूज ऐजेंसी के साथ वार्ता के दौरान कही गयी।
उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून का राज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून तोडने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानून तोडने की हिम्मत करने वालों को उनके सही ट्टट्टठिकानों’’ पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारो के समय में उत्तर प्रदेश में गुण्डा राज कायम था। प्रदेश की बहन—बेटियां शाम के समय घरों से नहीं निकल पाती थीं। बहन—बेटियों के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की जाती थी। वर्तमान समय में यदि कोई गुण्डा अथवा मवाली उत्तर प्रदेश की बहन—बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसकी मुलाकात सीधे यमराज के साथ कराई जाती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की किसी में भी हिम्मत नहीं है।
उत्तर प्रदेश में विकास की चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अलग—अलग भर्ती अभियान चलाकर प्रदेश के 8 लाख युवाओं को नौकरी दी है। उत्तर प्रदेश में मिलने वाली सरकारी नौकरियों में ना तो किसी प्रकार का भ्रष्टाचार होता है और ना ही किसी की भी सिफारिश चलती है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ शौचालय बनाकर जनता को दिए हैं। इसी प्रकार एक करोड़ 86 लाख नागरिकों को फ्री में बिजली के कनेक्शन दिए हैं। उत्तर प्रदेश की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *