Home » कार खाई में गिरी चार की मौत, पांच घायल

कार खाई में गिरी चार की मौत, पांच घायल

कानपुर। शादी समारोह से लौट रहे लोगाें की कार का टायर अचानक फट जाने से कार अनियत्रिंत होकर खाई में जा गिरी। जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रयागराज—कानपुर राजमार्ग पर स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा के ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार से जा रही एक स्कार्पियो कार का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरा। खाई में पानी भरा होने के कारण गाड़ी पूरी तरह डूब गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि सभी युवक प्रयागराज के खुल्लाबाद सब्जी मंडी क्षेत्र के निवासी थे। वे अपने दोस्त गौतम पाल की शादी में शामिल होने मंगलवार की शाम कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम गए थे। देर रात समारोह समाप्त होने के बाद आज सुबह वह घर लौट रहे थे। रास्ते में फतेहपुर के बड़ौरी टोल के पास हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टायर फटने की आवाज के बाद स्कार्पियो ने अनियंत्रित होकर दो पलटे खाए और सीधे खाई में जा गिरी। गाड़ी खाई में पूरी तरह पानी में डूब गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलने पर कल्यानपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को बाहर निकालकर गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान साहिल गुप्ता (26), शिवम साहू (28), रितेश सोनकर उर्फ ननकी (28) व राहुल केसरवानी (25) के रूप में हुई है। हादसे में राहुल कुमार, महेश कुमार, अमित, सुमित और नीरज घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *