Home » International Yoga Day 2025 : योगमय हुई दुनिया, पीएम बोले- योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना

International Yoga Day 2025 : योगमय हुई दुनिया, पीएम बोले- योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना

International Yoga Day 2025

नई दिल्ली। International Yoga Day 2025 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ योग करेंगे।

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति उद्यान का किया शिलान्यास

योग फिटनेस से कहीं ज्यादा है, योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह आत्म-जागरूकता, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास की यात्रा है। दुनियाभर में लोग योग कर रहे हैं।

योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना- पीएम मोदी

विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2025) के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।

योग दिवस न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मनाया जा रहा है। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मैं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बेहद खुश हूं… मेरे दादाजी योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने अपने पूरे जीवन में योग देखा है। मैं योग का अभ्यास करता हूं, और मैं हर जगह योग का माहौल देख सकता हूं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है। मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं…”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। योग के माध्यम से आप आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है।

स्वामी रामदेव और हरियाणा के मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में योग कार्यक्रम में शामिल हुए

योग गुरु स्वामी रामदेव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

14 हजार फीट की ऊंचाई पर योग

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी के जवानों ने पैंगोंग त्सो के तट पर 14,100-14,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित बीओपी धन सिंह थापा और चार्त्से (24 बटालियन, लेह) पर योग किया।

Uttarkashi : उत्तरकाशी में एक घर की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *