Home » Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 10 सेकेंड तक कांपी धरती

Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 10 सेकेंड तक कांपी धरती

Earthquake in Delhi-NCR

नई दिल्ली।  Earthquake in Delhi-NCR :  दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की खबर फैलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Bridge Collapse : वडोदरा में राहत और बचाव कार्य जारी; पुल टूटने से हुई 13 मौतें

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से तेज बारिश, जाम एवं जलभराव झेल रहे लोग बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से सहम गए। लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। भूकंप के ये झटके दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का अधिकेंद्र हरियाणा में झज्जर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी और इसकी जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप का समय सुबह 9 बजकर 40 मिनट 50 सेकेंड रहा। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और यूपी के क्षेत्रों में भी तीव्रता से महसूस किए गए।

अचानक हिलने लगी धरती

सुबह करीब 9 बजे जब अधिकतर लोग ऑफिस जाने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक धरती हिलने लगी। शुरुआती जानकारी में अभी कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में लोग बेहद भयभीत हो गए। सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

Uttarakhand Weather Today : प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट; मलबा आने से 87 सड़कें बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *