Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनसेंसर बोर्ड ने ’72 हूरें’ के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया...

सेंसर बोर्ड ने ’72 हूरें’ के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार

नई दिल्ली। 72 Hoorain Trailer : आतंकवाद के काले सच पर आधारित फिल्म 72 हूरें टीजर के साथ ही चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की गई थी कि ये 28 जून को आ रहा है। हालांकि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 72 हूरें के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। मेकर्स फिर भी पीछे नहीं हटे और ट्रेलर को बुधवार को डिजिटली रिलीज की कर दिया है।

सेंसर बोर्ड के फैसले ने किया हैरान

72 हूरें को लेकर इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म को थिएटर्स में स्क्रीनिंग की अनुमति दे दी गई। वहीं, जब ट्रेलर की बात आई तो सेंसर बोर्ड ने

इसे आपत्तिजनक बताते हुए सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया।

CBFC की गाइडलाइन्स

सेंसर बोर्ड के इस फैसले ने फिल्म जगत को हैरत में डाल दिया है, जिसके बाद क्रिएटिव फ्रीडम और सेंसरशिप को लेकर बहस छिड़ गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (72 Hoorain Trailer) किसी भी फिल्म को पास करने से पहले ये सुनिश्चित करता है कि फिल्म दर्शकों की भावनाओं को आहत न करें। सेंसर बोर्ड ने इसके लिए कुछ गाइडलाइन्स और दिशानिर्देश तय किए है, जिसका पालन हर फिल्म को करना पड़ता है। 72 हूरें को लेकर सेंसर बोर्ड के इस रवैये ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि जो फिल्म में है वो ही ट्रेलर में भी होता है।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

72 हूरें का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन गुलाब सिंह तंवर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर और अशोक पंडित ने मिलकर किया है। फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 72 हूरें 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments