Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूननाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास

नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली। Oscars 2023 : 95वां अकादमी ऑस्कर 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने जीत हासिल की। इसके अलावा गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड अपने नाम किया। अकादमी अवॉर्ड्स के अलावा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर भी अच्छी खबर आई।

ऑस्कर 2023 नाटू-नाटू ने जीता

एक बार फिर दुनियाभर में एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने इतिहास रच दिया है। विदेशों में लगातार अपनी सफलता का परचम लहरा रही ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को हॉलीवुड के टॉप गानों के साथ ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023’ के लिए नॉमिनेट किया गया था। अब राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने ने सभी गानों को पछाड़कर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत हासिल की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments