Home » चोरी का खुलासा, अंर्तराज्जीय चोर गिरफ्तार चुरायी गयी नगदी व मूर्ति बरामद

चोरी का खुलासा, अंर्तराज्जीय चोर गिरफ्तार चुरायी गयी नगदी व मूर्ति बरामद

देहरादून। बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुरायी गयी नगदी व मूर्ति बरामद हुई। है। आरोपी शातिर किस्म का अर्तरांज्जीय चोर है जो पूर्व समय में डोईवाला क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में तारीख देने देहरादून कचहरी आया था।
जानकारी के अनुसार बीती 10 जुलाई को राकेश देवली पुत्र हर्षपति देवली निवासी शिवनारायण बिहार माजरी माफी निकट पाँथरी जनरल स्टोर, थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना नेहरूकालोनी में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके बंद घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडकर नगदी एंव मूर्ति चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस को अथक प्रयासों के बाद बीती रात सूचना मिली कि उक्त चोरी की घटना का आरोपी क्षेत्र में देखा गया है। जो एक बार फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हिम्मत खान पुत्र सादत खान, निवासी चित्रकुटा नगर सेक्टर 4, थाना त्रिकुटा नगर, जम्मू कश्मीर, को बीती रात मोहकमपुर फ्लाइओवर के नीचे से घटना में चोरी की गई रूपये 14,470/—रूपये नगदी, मूर्ति व बैग के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी खानाबदोश किस्म का अपराधी है, जो अलग—अलग स्थानों पर घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है, तथा घटनाओं के बाद रात्रि में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर सो जाता है। आरोपी पूर्व में डोईवाला से चोरी की घटना में जेल गया था तथा उक्त प्रकरण में न्यायालय में तारीख पर देहरादून आया था, जहां पेशी के बाद आरोपी द्वारा रात्रि में बंद घरों की रैकी कर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसके खिलाफ रायवाला, ऋषिकेश तथा अन्य प्रान्तों में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के मुकदमें दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *