सीएम ने कही अंकिता के माता—पिता से मिलने की बात
संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मीडिया सेंटर में पै्रस वार्ता कर अंकिता भंडारी मामले पर बोलते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अंकिता के नाम पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, दिल्ली में पीसी कर रहे हैं। लेकिन जब यह मामला हुआ था उस दौरान हमने एसआईटी का गठन कर जांच करायी थी जिस कारण आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। सीएम ने कहा कि अंकिता भंडारी के मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑडियो में कई बातें सही नहीं लग रही है। सीएम ने कहा कि वो बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देंगें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जांच जारी है। राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। कहा कि वह जांच से भागने वाले नहीं हैं। सीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों के धरने के दौरान भी मैं वहाँ गया और परीक्षा को भंग किया। सीएम ने कहा कि जो ओडियो वायरल कर रहे हैं उनको भी सामने आना चाहिए।
सीएम ने गणेश गोदियाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली में पीसी करने जाते हैं। सीएम ने कहा कि हम हर जांच के लिए तैयार हैं। कहा कि राजनीति के लिए यह सब विपक्ष कर रहा है। कहा कि जिसने ओडियो वायरल किया वह क्यों भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जिसको बार—बार बाहर का रास्ता दिखा रही है वह अंकिता के मामले में राजनीति न करें। सीएम ने कहा कि इस मामले में जो कोई भी आरोपी होगा वह छूटने वाला नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेश राठौड़ को एक साल पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था वह पार्टी में नहीं हैं। इन्हीं बातों के कारण उन्हें पार्टी से निकाला गया था। सीएम ने कहा कि उनको भी सामने आना चाहिए। उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस उन्हें ढूंढ रही है उनके घर में नोटिस भी चस्पा किया गया है जगह—जगह दबिश दी जा रही है और छापेमारी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं अंकिता भंडारी की माता—पिता से बात करूंगा।
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मचे बवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुप्पी तोड़ी है। देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना थी जिस पर सरकार ने तुरंत एसआईटी गठित कर जांच शुरू कराई। इस मामले की सीबीआई जांच के लिए तमाम हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक मामला गया। वहीं एसआईटी की जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। सीएम ने कहा कि अब एक नया ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें तमाम लोगों पर आयोप लगाए गए हैं। ऐसे में इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। जिसमें जांच में कोई भी गलत पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी चाहे वो कोई भी हो।
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला अंकिता के नाम पर कुछ लोग कर रहे है राजनीति ः धामी


