Home » Wedding Venues Association, Dehradun ने उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण आपदा पर जताई संवेदना, सहायता हेतु आगे आया संगठन

Wedding Venues Association, Dehradun ने उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण आपदा पर जताई संवेदना, सहायता हेतु आगे आया संगठन

देहरादून, 06 अगस्त 2025:

Wedding Venues Association, Dehradun की ओर से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें 5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड में आई भीषण आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की इच्छा जताई गई है।

संगठन ने अपने पत्र में लिखा है कि:

“हम Wedding Venues Association, Dehradun की ओर से 5 अगस्त को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आई भीषण आपदा पर गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। यह प्राकृतिक त्रासदी अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाली है, जिसमें अनेक लोगों की जान-माल का नुकसान हुआ है।

इस कठिन समय में हम उत्तराखंड सरकार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं। हमारी संस्था राहत कार्यों में योगदान देना चाहती है – चाहे वह भोजन व्यवस्था हो, आश्रय की व्यवस्था हो या आर्थिक सहयोग।

हम निम्नलिखित प्रकार से मदद करने के इच्छुक हैं:
1. ज़रूरतमंदों को भोजन पैकेट और पानी की बोतलें उपलब्ध कराना।
2. प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय स्थल उपलब्ध कराना (यदि प्रशासन चाहे तो हमारे वेन्यू भी अस्थायी राहत शिविर के रूप में उपयोग किए जा सकते हैं)।
3. राहत कोष में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
4. स्वयंसेवकों की सहायता से प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य।

हम आपसे निवेदन करते हैं कि कृपया हमें यह अवगत कराएं कि हमारी संस्था किस प्रकार से सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर सहायता कार्यों में भागीदारी कर सकती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उत्तराखंड इस आपदा से जल्द उबरे और प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत प्राप्त हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *