देहरादून। शराब पिलाकर मोबाइल फोन व मोटरसाईकिल लूटने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेह सिंह चौहान पुत्र केदार सिंह चौहान हाल निवासी चकराता रोड लाईन जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, ने कोतवाली विकासनगर पर शिकायत दर्ज करायी की वन विभाग के बाडवाला क्षेत्र स्थित बैरियर के पास वह अपने एक परिचित शहीद के साथ बैठकर शराब पी रह थे, इस दौरान शहीद द्वारा उनके लोअर की जेब से मोबाईल आईफोन, एटीएम, कुछ पैसे तथा उनकी मोटरसाईकिल सुपर स्पैलण्डर को लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे उनके द्वारा काफी तलाश किया गया किन्तु कोई पता नही चल पाया। फतेह सिंह की शिकायत पर थाना विकासनगर में विपक्षी शहीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर पर टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस—पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए घटना के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा घटना में नामजद आरोपी के पते पर दबिश दी गई किन्तु वह अपने घर से फरार मिला, देर रात्रि मिली सूचना पर बीडीएम स्कूल के विपरित झाडियों के पास से शहीद पुत्र सफीक को घटना में छीने गये एक एंड्राइड मोबाइल आईफोन ब्लैक कलर, एक एटीएम (डीसीबी), एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेन्डर वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
शराब पिलाकर लूटा मोबाइल व मोटरसाईकिल, गिरफ्तार


