हमारे संवाददाता
देहरादून। राजधानी देहरादून की कानून व्यवस्थता में इन दिनों अचानक ऊबाल आ गया है। पिछले 1 माह में अचानक यहा कई हत्याये हो चुकी है तो वहीं चोरी, लूट जैसे मामले भी बढ़ चुके है। बीते रोज होली के दिन रंग लगाने के बहाने दिनदहाड़े युवती से छेड़खानी कर दी गई। जब युवती और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले दो युवक घर के भीतर तक घुस आए। विरोध करने पर मारपीट की गई और युवती पर भी हाथ उठाया गया। बाद में दोनों को अपने बचाव में युवती के परिवार वालों ने पीटकर बाहर खदेड़ा तो वही मनचले अपने मोहल्ले से भीड़ बुला लाए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
मामला थाना नेहरू कॉलोनी के अंतर्गत राजीव नगर का है। बताया जा रहा है कि युवती अपने घर के बाहर होली खेलने के बाद स्कूटी पर बैठी थी। उसी दौरान दो व्यक्ति रंग लगाने की जिद करने लगे और मना करने पर छेड़खानी करने लगे। तभी युवती का दोस्त वहां आया और इसका विरोध करते हुए दोनों गेट के भीतर आ गए। लेकिन, मनचले व्यक्ति यहीं नहीं रुके और घर के भीतर घुस आए। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज के साथ रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि हद तो तब हो गई जब, छेड़खानी करने वाले दोनों व्यक्ति बड़ी संख्या में लोगों को लेकर युवती के घर में घुस आए और कानून को ताक पर रखकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। युवती और उनके परिवार के मित्र को जब इस बात का पता चला तो वह तुरंत वहां पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि उग्र भीड़ और छेड़खानी करने वाले व्यक्तियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस मामले में पीड़ित परिवार और उनके परिचितों ने मेडिकल करवाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश थानाध्यक्ष संजीत कुमार को दिए हैं।
रंग लगाने के बहाने लड़की को छेड़ा की मारपीट, मुकदमा दर्ज


