हमारे संवाददाता
देहरादून। वन्य जीव तस्करी मामले का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक भालू की पित्त व 5 जंगली जानवरों के नाखून बरामद किये गये है।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को बीते दिनों सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा भालू पित्त की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मेैनुवली डेवलप किया गया। बताया कि आज सुबह विकासनगर से यमुनोत्री जाने वाले रास्ते हतीयारी ग्राम से पहले बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होन अपना नाम भगवान सिंह रावत पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कांडेयू थाना विकासनगर देहरादून व जितेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह निवासी ग्राम मदरासु थाना विकासनगर जनपद देहरादून बताया। एसटीएफ ने भगवान सिंह रावत के कब्जे से 1 भालू पित्त व जितेन्द्र सिंह पुंडीर के कब्जे से 5 नाखून जंगली जानवर के बरामद किये। भालू पित्त एवं जंगली जानवरों के अंगों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्करों के खिलाफ थाना विकासनगर में वन्यजीव अधि. (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। भालू पित्त का वजन (155 ग्राम) बताया जा रहा है।
दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार एक भालू पित्त व जंगली जानवरो के पांच नाखून बरामद


