Home » तिहाड़ से बी-वारंट पर दो करोड़ का साइबर ठग गिरफ्तार

तिहाड़ से बी-वारंट पर दो करोड़ का साइबर ठग गिरफ्तार

देहरादून। ऑन लाईन गेम के नाम पर दो करोड की ठगी करने वाले साइबर ठग को एसटीएफ तिहाड जेल से बी—वारंट पर लेकर दून लायी।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एसटीएफ द्वारा सााईबर अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार के क्रम में देहरादून निवासी को ऑनलाईन ट्रेडिंग करने के नाम पर अधिक लाभ कमाने का झांसा देते हुये अज्ञात साइबर फ्रॉड द्वारा शिकायतकर्ता को फाइनेंस गेम डब्लू—1 नामक व्हाटसएप ग्रुप में जोडकर एवं शेयर मार्केट के सम्बध मे जानकारी देकर लिंक भेजकर व अपने आप को वीयाका वेवसाईट का कर्मचारी बताया एवम् एक अन्य ग्रुप ईजी—जूनियर ग्रुप वी—1 में जोडकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर भिन्न भिन्न लेन देन के माध्यम से साइबर धोखाधडी कर विभिन्न बैंक खातो में करीब 2 करोड 67 लाख 20 हजार रुपये जमा करवाकर धोखाधडी की गयी। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के दिशा निर्देशन में मामले का प्रवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, पुलिस उपाधीक्षक, अंकुश मिश्रा एवं विवेचना निरीक्षक देवेंद्र नवियाल साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, देहरादून के सुपुर्द कर मुकदमें के शीघ्र खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त, बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों / व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित सर्विस प्रदाता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचाकर कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा घटना में ग्रुप में जोड़कर, बाद में अन्य ग्रुप्स के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों ने क्रिप्टो निवेश के लिए प्रेरित कर पीड़ित से लाभ कमाने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवायी गयी। जांच के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम द्वारा मुकदमें में प्रकाश मे आये बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी / डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के बैक के लाभार्थी खाताधारक मनदीप सरकार पुत्र पुलिन बिहारी स्थायी निवासी गांव बाबनपुर, डाकघर बंगाल इनामेल, जिला 24 परगना, पश्चिम बंगाल को चिन्ह्ति करते हुये आरोपी की तलाश जारी की। साईबर टीम द्वारा के अन्तर्गत प्रकाश में आये मनदीप सरकार पुत्र पुलिन बिहारी जिसके सम्बन्ध में आईसीजेएस पोर्टल पर चैक किया गया तो आईसीजेएस पोर्टल पर मनीदीप सरकार उपरोक्त नाम के व्यक्ति का विवरण संरक्षित है, जिसके जांच से उक्त नाम पते के व्यक्ति को थाना स्पेशल सैल दिल्ली में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तार कर 27 सितम्बर 2024 को सैन्ट्रल जेल तिहाड दिल्ली में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध किया गया, आरोपी मनीदीप सरकार उपरोक्त थाना पर दर्ज मुकदमें में प्रकाश में आया जिस कारण मुकदमें में उक्त आरोपी का रिमाण्ड प्राप्त किये जाने हेतु न्यायालय जेएम प्रथम देहरादून से वारण्ट—बी प्राप्त किया गया। इसी क्रम में आरोपी मनीदीप सरकार को दिल्ली पुलिस, सैन्ट्रल जेल तिहाड से न्यायालय में उपस्थित लेकर आयी और अग्रिम जांच कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा पीडित को फाइनेसियल गेम डब्लू—1 नामक व्हाटसएप ग्रुप में जोडा जाता था व शेयर मार्केट के सम्बध मे जानकारी देकर लिंक भेजकर अपने आपको वीयाका एक्चेंज वेवसाईट का कर्मचारी बताकर तथा एक अन्य ग्रुप ईजी—जूनियर ग्रुप वी1 में जोडकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने व अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर भिन्न भिन्न लेन देन के माध्यम से कुल 2 करोड 67 लाख 20 हजार रुपये की साइबर धोखाधडी की गयी। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने साईबर अपराध हेतु जिस बैंक खातों का प्रयोग किया गया है उसमें मात्र कुछ माह में ही करोडो रूपयों का लेन—देन होना प्रकाश में आया है। जाँच में यह भी प्रकाश में आया है कि आरोपियों के विरुद्ध देश के कई राज्यों में साईबर अपराधों में एफआईआर व अन्य शिकायतें दर्ज हैं। जिसके सम्बन्ध में जानकारी हेतु अन्य राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *