Home » जिलाधिकारी को किया राज्य आंदोलनकारियों ने सम्मानित

जिलाधिकारी को किया राज्य आंदोलनकारियों ने सम्मानित

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष समाज मे बेहतरीन कार्य करने हेतु मित्र सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं। इस क्रम में देहरादून के जिलाधिकारी को सम्मानित होना था। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री के आगमन के व्यस्तता के चलते आज सुबह 11—30 बजे जिलाधिकारी शहीद स्मारक सभागार हाल में पहुंचे, जहंां सभी राज्य आंदोलनकारी उनके सम्मान में खड़े होकर उनका ताली बजाकर स्वागत किया। पुष्पलता सिलमाणा एवं द्वारिका बिष्ट के साथ सत्या पोखरियाल व विजय लक्ष्मी गुसांई ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया साथ ही जगमोहन सिंह नेगी एवं डा. अतुल शर्मा, रविन्द्र जुगरान, पृथ्वी सिंह नेगी और वेदा कोठारी ने उन्हे शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बैठक का संचालन करते हुये प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने सभी राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी द्वारा समाज के लिये किये गये अच्छे कार्यों और उनकी बेहतरीन कार्यश्ौली के बारे में बताया। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि हमने राज्य आन्दोलन से लेकर राज्य बनने तक कई अधिकारी देखें जिसमें बहुत अच्छे अधिकारी भी मिलें लेकिन देहरादून शहर में अपनी अच्छे फैसले और कार्यवाही से जन जन तक वाह वाही हुई हैं। इसके लिये मुख्यमन्त्री ने एक अच्छा अधिकारी देहरादून को दिया इससे जनमानस को तों लाभ मिला ही हैं साथ सरकार में भी अच्छा सन्देश जाता हैं। पूर्व राज्य मन्त्री रविन्द्र जुगरान ने जिलाधिकारी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये कहा कि जिलाधिकारी के प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार से सैंकड़ों लोग लाभान्वित हो रहें हैं फिर चाहें बुजुर्ग लोगो की मदद हो या दिव्यांग और अनाथ के साथ आपदा में अपने कार्यों से साबित किया।
जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में मित्र सम्मान हेतु उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कार्यों को अंजाम देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं। जो हमें अपने वरिष्ठों और जनप्रतिनिधियों से भी प्रेरित करने का काम करता हैं। हम सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। मैं 1994 के उस दौर को समझ सकता हूं कि कैसे आप लोगों को अपने बच्चों को छोड़कर रात दिन संघर्ष कर जेल तक जाना पड़ा और उसी का परिणाम पृथक उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति हैं। बैठक में केशव उनियाल , रविन्द्र जुगरान , जगमोहन सिंह नेगी , देवी गोदियाल , अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी , वेदा कोठारी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , विशम्भर दत्त बौठीयाल, पूरण सिंह लिंगवाल , जबर सिंह बर्तवाल, द्विज बहुगुणा , युद्धवीर सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *