संवाददाता
देहरादून। बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंर्तराज्जीय नकबजन गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी कार, लाखों की ज्वैलरी व नगदी तथा तमंचा, कारतूस व धारदार हथियार बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते 8 दिसम्बर को उदित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार निवासी स्वास्तिक प्लाजा के पास बंजारावाला द्वारो कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके घर ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नगदी, ज्वैलरी व कार चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात एक सूचना के आधार पर तेलपुर चौक से आगे टी—स्टेट के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चुरायी गयी कार, 1 लाख 5 हजार की नगदी, डेढ़ लाख की ज्वैलरी, तमंचा, कारतूस व दो धारदार हथियार बरामद किये गये है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मंगलू पुत्र प्रफुल्ल निवासी दिल्ली, मनोज पुत्र राजवीर निवासी दिल्ली व अजय पुत्र रामपाल निवासी गाजियाबाद बताया। बताया कि वह तीनो 6—7 दिसम्बर की रात को दिल्ली से देहरादून आये थे जिनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आज भी हम किसी अन्य वारदात को अंजाम देने देहरादून आये थे लेकिन पकड़े गये। पुलिस ने उन्हे न्यायालय मेें पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अंर्तराज्जीय नकबजन गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार लाखो की ज्वैलरी, नगदी, कार व हथियार बरामद


