संवाददाता
देहरादून। शराब तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को आबकारी विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से 9 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गयी है।
आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ऋषिकेश आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने तड़के सुबह रायपुर क्षेत्र में एक सूचना के आधार पर अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने सिल्ला मोटर मार्ग सरखेत के पास चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ राज्य से उत्तराखंड में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 9 पेटियों में भरी 108 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। बरामद शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की शामिल हैं। मौके से वाहन चालक एवं आरोपी सुरेश कुमार पुत्र रामस्वरूप, निवासी रणजीत नगर, खरड़, मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंडीगढ़ से शराब लाकर उत्तराखंड में अवैध रूप से बिक्री करने की फिराक में था।
शराब तस्कर गिरफ्तार, 9 पेटी शराब बरामद


