संवाददाता
देहरादून। दून पुलिस द्वारा जिले में सीनियर सिटीजन सत्यापन एवं कुशलक्षेम अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनका हाल—चाल जानना तथा उन्हें साइबर अपराधों से जागरूक करना रहा।
अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही के तहत शीशम झाड़ी/शीशम जड़ी क्षेत्र व आसपास वार्डों में घर—घर जाकर सत्यापन किया गया साथ ही कई वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका विवरण अघतन किया गया। पुलिस को कुछ ऐसे वरिष्ठ नागरिकों की जानकारी भी प्राप्त हुई जिनका पूर्व में निधन हो चुका है, जिनके रिकॉर्ड अपडेट किए जा रहे हैं।
इस दौरान पुलिस ने बुजुर्गों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। वहीं आपातकालीन सहायता हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना तथा अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों से आत्मीय वार्ता की गई, जिससे वे काफी प्रसन्न दिखे और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। कई वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि पुलिस की यह पहल उन्हें सुरक्षा व अपनत्व का एहसास कराती है।
पुलिस ने चलाया सीनियर सिटीजन सुरक्षा एवं कुशलक्षेम अभियान


