हमारे संवाददाता
देहरादून। बरेली से तस्करी कर लाई जा रही करोड़ो की हेरोईन सहित एक नशा तस्कर को एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमांऊ मंडल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कुंमाऊ में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देेते हुए बताया गया कि एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी सहनवाज पुत्र इस्तेखार निवासी बहेड़ी जनपद बरेली से रिकॉर्डतोड़ 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन सहित थाना किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में किच्छा पुलिस भी शामिल है।
बताया कि एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी सहनवाज से कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए बतायी जा रही है। आरोपी सहनवाज द्वारा बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।
बताया जा रहा है कि सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी। इसी लिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था। एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी।
सहनवाज, बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था अक्सर भइया की तरफ से एक लड़का हेरोइन डिलिवरी के लिए आता था,जिसका नाम आरोपी नहीं जनता है। लेकिन उसने इस हेरोइन सप्लायर की उपलब्ध फोटो के आधार पर उनकी पहचान की है। एंटी नार्कोटिक्स सेल द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की बड़ी जोर शोर से तलाश की जा रही हैं।
करोड़ो की हेरोइन सहित बरेली का नशा तस्कर गिरफ्तार


