Home » एक तरफा प्यार में युवती की गला रेत कर हत्याए हत्यारा गिरफ्तार

एक तरफा प्यार में युवती की गला रेत कर हत्याए हत्यारा गिरफ्तार

संवाददाता
देहरादून। एक तरफा प्यार के चलते युवक ने युवती का गला रेत कर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः साढे दस बजे के करीब गोविन्द गढ निवासी गुंजन किसी काम से बाजार आयी थी। जब वह मच्छी बाजार मे दूल्हा बाजार के पास पहुंची तो वहां पर हाथ में चापड़ लेकर खडे गोपाल भवन मन्नूगंज निवासी कमल के पुत्र आकाश ने उसका पीछा किया तो गंुजन डर के कारण एक गली में घुस गयी आकाश ने पीछा कर गली में उसको रोककर चापड से उसके गले व हाथ पर कई वार किये और उसको वहीं लहूलुहान हालत में छोडकर आराम से वहां से फरार हो गया। दिन दहाडे हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और आनन फानन में बाजार बंद हो गया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवती की मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिन दहाडे युवती की हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये। क्षेत्रवासियों ने बताया कि युवती तिलक रोड पर एक डेंटिस की दुकान में काम करती थी तथा हत्यारोपी उससे एक तरफा प्यार करता था जिसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों मे विवाद हुआ था लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसके चलते आज उसने घटना को अंजाम दे दिया। लोगों का कहना था कि युवती का विवाह नहीं हुआ था जबकि हत्यारोपी शादी शुदा है तथा उसका दो साल का एक बच्चा भी है। पुलिस ने हत्यारे को घटनास्थल से थोडी दूरी पर ही चापड के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में आव्रQोश था कि कैसे किसी युवती की सरेआम हत्या करने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया और किसी ने उसको पकडने की हिम्मत नहीं की। अगर आसपास के लोग थोडी सी भी हिम्मत दिखा देते तो युवती की जान बच सकती थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने आसपास के दुकानदारों को खरी खोटी सुनायी कि अगर वह हिम्मत दिखा देते तो युवती की जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *