भारतीय प्रेस परिषद के माननीय सदस्य 24 अगस्त को देहरादून में करेंगे पत्रकारों एवं समाचार पत्र प्रकाशकों की समस्याओं पर चर्चा
*देहरादून, 23 अगस्त 2026 ।* भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के माननीय सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त 2026 तक देहरादून में प्रवास करेंगे। इस दौरान परिषद के माननीय सदस्य पत्रकारों एवं समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं सहित मीडिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे तथा संबंधित समस्याओं के समाधान…


