Thursday, October 8, 2026
Homeउत्तराखंडदस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने किया सचिवालय कूच

दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने किया सचिवालय कूच

संवाददाता
देहरादून। अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने सचिवालय कूच किया। जहां पर पुलिस ने उनको बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके पश्चात उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
आज यहां प्रदेश प्रधान संगठन के बैनर तले प्रदेश के प्रधान परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैन्तुरा रावत के नेतृत्व में सचिवालय के लिए कूच किया। जब वह सचिवालय के समक्ष पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद प्रधानों व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोक हुई और वह बैरकेडिग तोडकर आगे निकल गये जिसके बाद पुलिस ने दूसरी बैरकेडिंग में उनको रोक दिया। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये। कुछ देर बाद जिला प्रशासन के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उनका कहना था कि उनकी दस सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं और सरकार द्वारा उनको हमेशा आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जायेगा। सरकार के द्वारा उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया जिसके पश्चात उन्होंने 28 सितम्बर से पंचायतीराज निदेशालय में प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया था जोकि आज तक जारी है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा उनकी जायज मांगों के निराकरण के लिए कोई आवश्यक कदन नहीं उठाया गया और ना ही उनके धरना स्थल पर सरकार का कोई जिम्मेदार मंत्री, अधिकारियों का नख् पहुंचना सोचनीय विषय है जो काफी निराशाजनक है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्सेगितस कैप्तुरा रावत, प्रकाश माहरा, पंकज पोखरियाल, विनोद बिजल्वाण, देवेन्द्र भण्डारी, हेमराज बिष्ट, सुधरी रतूडी, भूपेन्द्र रावत, जसपाल सिंह जस्सी, रूकम रावत, चरण सिंह चौहान, सीमा पाठक, पुष्पा चौहान आदि लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments