Home » लाखों रूपये की स्मैक सहित एक दबोचा

लाखों रूपये की स्मैक सहित एक दबोचा

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे का कारोबार कर रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लगभग 2 लाख रूपये की स्मैक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना पे्रमनगर पुलिस गश्त पर थी इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी केहरी गांव थाना प्रेम नगर बताया। बताया कि वह मूल रूप से प्रेम नगर का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को एक युवक से खरीद कर लाया था, जिसका नाम पता वह नही जानता है। बरामद स्मैक को वह देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी—छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *