Home » दिव्यांशु के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर किसान यूनियन का धरना टिकेत ने की सीएम से मिलने की मांग

दिव्यांशु के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर किसान यूनियन का धरना टिकेत ने की सीएम से मिलने की मांग

संवाददाता
देहरादून। छात्र दिव्यांशु की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत के नेतृत्व में आशा रोहडी पहुंचे जहां पर उन्होंने धरना देकर मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की।
बीते दिनों प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत बिधौली में दो छात्र गुटों के आपसी टकराव के चलते छात्र दिव्यांशु की मौत हो गयी थी। इस मामले मेें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये। जबकि अन्य मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रोष व्यक्त करते हुए दून कूच का ऐलान किया था। आज प्रातः पुलिस ने टिकैत के आने से पूर्व ही आशा रोहडी क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगा दी थी। सुबह ग्यारह बजे राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनको वहीं रोक दिया। इस दौरान पुलिस व किसानों में तीखी नोंक झोंक भी हुई। इस दौरान दून से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेसी नेता पंकज क्षेत्री भी अपने समर्थकों के साथ वहां पर पहुंचे और राकेश टिकैत के समर्थन में वही धरने पर बैठ गये। इस दौरान राकेश टिकैत ने मांग की है कि दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कडी से कडी सजा दिलाने के लिए वह हरसम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दिव्यांशु जाटराणा के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग भी रखी। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। देर सांय तक राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ धरने पर डटे रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होती है तो वह शनिवार को दून के लिए कूच करेंगे जिसके लिए उनको किसी प्रकार के भी प्रयास करने पडें वह हर हाल में दून पहुंचेंगे।
राकेश टिकैत का कहना है कि जिस तरह से दिव्यांशु जाटराणा की छात्रों के गुट ने मिलकर हत्या कर दी इससे अन्य छात्रों में भी असुरक्षा के भाव पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में बढ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं से वह चितिंत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *