Home » चौकीदार की हत्या का खुलासा, सहकर्मी गिरफ्तार

चौकीदार की हत्या का खुलासा, सहकर्मी गिरफ्तार

  • नशे के बाद गलत हरकतों के चलते हुई थी चौकीदार की हत्या

उधमसिंहनगर। बंद पड़ी फैक्ट्री में हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने सहकर्मी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि हत्या की यह वारदात नशे के बाद मृतक चौकीदार द्वारा गलत हरकते करने के कारण अंजाम दी गयी थी।
जानकारी के अनुसार बीते 28 दिसम्बर को कोतवाली आईटीआई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महुआखेडागंज स्थित टोसा इन्टरनैशनल प्राईवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक व्यक्ति का शव पडा है। कम्पनी बन्द पडी थी तथा फैक्ट्री के गेट के अन्दर एक व्यक्ति उम्र लगभग 54 वर्ष का शव पडा था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त शव कर्मवीर पुत्र रंजीत सिंह निवासी सैदरपुर थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उ.प्र. का था जो उक्त फैक्ट्री में चौकीदार था तथा फैक्ट्री में उसके साथ अप्रान्त पुत्र योगेन्द्र भी काम करता था जो घटना के बाद मौके पर अपना मोबाईल फोन छोडकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने उसी दिन मृतक के पुत्र रिंकू कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु बुलन्दशहर टीम रवाना की गयी। पुलिस ने आरोपी अप्रान्त पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी सैदरपुर थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उ.प्र. उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं नशा करने का आदी हॅू। कर्मवीर सिंह मेरे रिश्ते में चाचा लगते है, मै गॉव में भी कर्मवीर के साथ ही रहता था। हम दोनो में अच्छी बनती थी, लगभग 1 महीने के आस पास कर्मवीर मुझे अपने साथ फैक्ट्री की चौकीदारी करने के लिये महुआखेडा लाया था। हम दोनो गेट के पास बने एक कमरे में रहते थे और उसी कमरे में खाना पीना करते थे।
बताया कि 27 दिसम्बर की शाम को हम दोनो ने मिलकर खाना बनाया और करमवीर सिंह ने खाना खा लिया था मैने खाना नही खाया था। खाना खाने से पहले हमने शराब पी थी और एक चिलम गॉजा भी पिया था। रात के करीब सात साढे सात बजे करीब कर्मवीर सिंह मुझसे गलत हरकत करने लगा और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। मै कमरे से बाहर आ गया तो वह भी बाहर आ गया तब मैने उसका जोर से गला पकड लिया और काफी जोर से दबाये रखा। वह गिर गया फिर मैने पास की क्यारी से एक ईट उठायी और करमवीर को मारी तो वह उसके ठोडी पर लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । मैने गुस्से में व नशे की हालत में होकर यह घटना कर दी। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *