Home » आप्रशेन कालनेमिः 15 बहरूपिये बाबा हिरासत में

आप्रशेन कालनेमिः 15 बहरूपिये बाबा हिरासत में

संवाददाता
हरिद्वार। आप्रेशन कालनेमि के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस 15 बहुरूपिये बाबाओं को हिरासत में ले लिया है। आरोपी तंत्रमंत्र, जादू टोना आदि की कला दिखाकर स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार आज सुबह चैकिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा 15 बेहरुपी बाबाओं को चिन्हित किया गया जो बाबा/फकीर का भेष धारण कर तंत्र—मंत्र, जादू—टोना, चमत्कारी करतब आदि दिखाकर स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे।
उनकी गतिविधियों के कारण आसपास भीड़—भाड़ बढ़ रही थी तथा स्थानीय लोगों एवं यात्रियों में उत्तेजना/आक्रोश उत्पन्न होने की संभावना थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस टीम द्वारा सेक्टर—2 / पुल जटवाड़ा क्षेत्र से इन सभी भेषधारियों को धारा 172(2) ठछै के तहत हिरासत में लिया गया। जिनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। बहरुपी बाबाओं के नाम सेठू पुत्र ओमप्रकाश, सनी पुत्र मेवानाथ, पाम्वा पुत्र चरणनाथ, पिंटू पुत्र महाजन, निवासी ग्राम सराय, कोतवाली ज्वालापुर, राम भजन शर्मा पुत्र स्व. जवाहरलाल शर्मा, निवासी लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), हाल निवासी दूधियावाला घाट नं. 1, भूपतवाला, हरिद्वार, पंकज कुमार कश्यप पुत्र पृथ्वी, निवासी तुसियाना बिसरख दादरी, गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.), हाल निवासी चण्डीघाट श्यामपुर, हरिद्वार, जसवंत लोधी पुत्र चंद्रिका, निवासी बलदेवपुर चकरा लखीमपुर खीरी, हाल निवासी मोतीचूर पुल के नीचे, कोतवाली नगर, हरिद्वार, रवि महाराज पुत्र मास्टर नाथू सिंह, निवासी किरतपुर बिजनौर, हाल निवासी ऋषिकेश वाल्मीकि बस्ती, देहरादून, राम विलास पुत्र दल्ला, निवासी पीतपुर थाना रामकोट, सीतापुर (उ.प्र.), हाल निवासी भूपतवाला, हरिद्वार, सदानंद पुत्र रामफल, निवासी जीका नगर कॉलोनी, बिहार; हाल निवासी मोतीचूर, हरिद्वार, शिबू दास पुत्र हरि किशोर गिरी, निवासी झारखंड; हाल निवासी सतीघाट, हरिद्वार, राम गोपाल पुत्र डोरेलाल, निवासी अलीगढ़; हाल निवासी शंकराचार्य चौक, हरिद्वार, सईद पुत्र शमशेर, निवासी मिश्रीपुर, शाहजहांपुर; हाल निवासी पिरान कलियर, हरिद्वार, हसीन अली पुत्र कटेशर, निवासी मुर्तजानगर, उन्नाव; हाल निवासी पिरान कलियर, हरिद्वार व रघुनंदन कुमार पुत्र मनीलाल, निवासी छत्तीसगढ़; हाल निवासी भूपतवाला, हरिद्वार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *