Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को देहरादून आएंगे, मुख्य सचिव ने तैयारियों की...

प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को देहरादून आएंगे, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून में रजत जयंती समारोह की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एफआरआई का दौरा किया। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

FRI पहुंचकर CS ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देहरादून में स्थित FRI पहुंचकर उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष समारोह में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। सीएस ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट की तैयारियों की समीक्षा की।

यातायात और पार्किंग योजना को विस्तृत करने के दिए निर्देश

सीएस ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। सीएस ने निर्देश दिए कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाएं ताकी आमजन को कार्यक्रम में पहुंचने असुविधा न हो और शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments