Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखंडपुरानी रंजिश में हुई मारपीट में आरोपी पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा...

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में आरोपी पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

संवाददाता
देहरादून। सैलून के बाहर पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार शाम करीब 5.30 बजे स्मिथनगर स्थित न्यू पेरिस हेयर ड्रेसर के बाहर दो लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ई—रिक्शा चालक अरूण कुमार उर्फ डीके ने दूसरे पक्ष के युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद दोनो के बीच हुई मारपीट में अरूण कुमार उर्फ डीके सड़क पर मुंह के बल गिर गया और उसके साथ झगड़ा करने वाला युवक मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में आसपास के लोगों/ चश्मदीदो से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक व्यक्ति के स्मिथनगर स्थित सैलून से बाहर आते समय एक अन्य व्यक्ति से कहा सुनी हो गयी तथा आपसी मारपीट के दौरान मृतक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसे चोटें आई। मारपीट की घटना के दौरान अचानक मृतक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल गिर गया।
मृतक व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर उसके खिलाफ वर्ष 2023 में थाना प्रेमनगर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना प्रकाश में आया, जिसमें मृतक व्यक्ति कुछ समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था, इसके अतिरिक्त मृतक व्यक्ति के खिलाफ कोई अन्य मुकदमा दर्ज होना व किसी थाने से हिस्ट्रीशीटर होने संबंधी कोई भी रिकॉर्ड पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार यह घटना पुराने विवाद के चलते दोनों व्यक्तियों के अचानक आमने—सामने आने व उनके बीच हुई मारपीट के कारण घटित हुई है, जिसमें कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया जाना अब तक प्रकाश में नहीं आया है। घटना के संबंध में मृतक व्यक्ति की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना प्रेमनगर में आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments