Home » लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

हरिद्वार। बैंक से पेंशन निकालकर घर जा रहे व्यक्ति से हुई 40 हजार रूपये की लूट का खुलासा करते ुए पुलिस ने मात्र कुछ घंटो में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटी गयी नगदी व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
मामला रुड़की क्षेत्र के कोतवाली गंगनहर का है जहां बीते रोज बुलेट सवार अज्ञात बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक रामनगर से अपनी पेंन्शन के 40 हजार रूपये लेकर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग से गणेश वाटिका डाकघर के सामने धक्का मुक्की कर डरा धमका कर नगदी व बैंक सम्बन्धी दस्तावेज छीन लिए गये। जिला गन्ना अधिकारी के पद से रिटायर हुए पीड़ित बुजुर्ग ऋषिपाल सिंह निवासी सुभाषनगर रुडकी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली गंगनहर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लुटेरो की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के एक इन्टर कॉलेज के गेट के पास से दो लडको को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से लूट के दौरान इस्तेमाल की गई बुलेट मोटर साइकिल व 40 हजार रूपये की नगदी बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम यश अग्रवाल पुत्र स्व. अमरीश अग्रवाल निवासी राजेन्द्रनगर कोतवाली गगंनहर हरिद्वार व शिवा सैनी पुत्र नरेश सैनी बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *