Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडKedarnath yatra 2025 : केदारनाथ धाम के कपाट खुले; पीएम मोदी के...

Kedarnath yatra 2025 : केदारनाथ धाम के कपाट खुले; पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Kedarnath yatra 2025 :  आज शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कपाट खुलने से कुछ ही देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाट खुलने के बाद दर्शन किए। वहीं पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा हुई।

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण’’ गीत का विमोचन।

केदारनाथ धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुलने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी हैं। कपाट खुलते ही हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर शुरू हो गई है। आज से दो दिन बाद भगवान बद्रीनाथ विशाल के कपाट भी खुल जाएंगे और यात्रा पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगी। हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित हो और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और इसके लिए हमने उचित व्यवस्था की है।

सीएम ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम अपने संपूर्ण वैभव के साथ सज संवरकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार प्रात काल विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कापट उद्घाटन के साथ ही भक्तगम देवाधिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। मेरे लिए भी अत्यंत सौभाग्य का क्षण है कि मैं भी कपाटोद्घाटन के दौरान श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित हूं। मुख्यमंत्री धामी जी ने केदारनाथ धाम में संचालित ‘मुख्य सेवक भंडारा’ में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया धाम

कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। वहीं, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद से दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

तुंगनाथ के कपाट आज खुलेंगे

तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच गई है। आज शुक्रवार को डोली अपने मंदिर पहुंचेगी जहां शुभ लग्न पर सुबह 10.15 बजे तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

बृहस्पतिवार को तुंगनाथ की भूतनाथ मंदिर में विशेष पूजा हुई। यहां से सुबह 10 बजे तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने भूतनाथ मंदिर की तीन परिक्रमा करने के बाद अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद डोली रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंची। इस मौके पर पूरा चोपता क्षेत्र बाबा तुंगनाथ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे डोली चोपता से प्रस्थान करेगी और चार किमी की पैदल दूरी तय कर सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचेगी। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है।

HANIA AAMIR : भारत में ब्लॉक हुआ हानिया आमिर समेत इन पाकिस्तानी एक्टर्स का सोशल मीडिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments