Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND CHARDHAM YATRA : चारधाम यात्रा के लिए देहरादून में बनाया गया...

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA : चारधाम यात्रा के लिए देहरादून में बनाया गया कंट्रोल रूम 

देहरादून: UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA   30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए आईजी गढ़वाल रेंज ने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंक की. आईजी गढ़वाल ने पुलिस मुख्यालय समेत रेंज के सभी एसएसपी, एसपी और सहायक नोडल अधिकारी समेत यात्रा रूट में स्थित और ड्यूटी में तैनात सभी निरीक्षक यातायात, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रीफिंग की. चारधाम यात्रा के लिए देहरादून में कंट्रोल रूम बनाया गया है. चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर 9897846203 और 0135-2714484 जारी किए गए हैं. इसके अलावा कंट्रोल रूम में 12 डेस्क बनाए गए हैं.

Chardham Yatra : राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए- CM

देहरादून में बनाए गए कंट्रोल रूम में 12 डेस्कों का गठन किया गया है:-

वेलफेयर मॉनिटरिंग डेस्क (पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ पीआरडी)
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग/मीडिया कवरेज डेस्क
डाटा कलेक्शन डेस्क
सुप्रीम कोर्ट/हाईकोर्ट/एनजीटी रिलेटेड मेटर्स डेस्क
नोडल ऑफिसर कोऑर्डिनेशन डेस्क
स्टेक होल्डर्स रिलेटेड डेस्क
फेक हेलीकॉप्टर बुकिंग/ फेक रजिस्ट्रेशन मॉनिटरिंग डेस्क
लॉ एंड ऑर्डर इश्यूज रिलेटेड डेक्स
वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट डेस्क
व्हीकल एक्सीडेंट रेस्क्यू/इंजर्ड/हेल्प डेस्क
टोल प्लाजा/एएनपीआर कैमरा कोऑर्डिनेशन डेस्क
ट्रैफिक मैनेजमेंट डेस्क/ पार्किंग एंड हॉल्टिंग प्वाइंट

इसके अलावा चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुविधा के लिए एक क्यू आर (QR CODE) (https://chardhamyatra.svinfotechsoftwaresolutions.com/)बनाया गया है. जिसमें पार्किंग, ट्रैफिक प्लान, टूरिस्ट/हेली रजिस्ट्रेशन और हॉल्टिंग प्वाइंट्स आदि संबंधी सूचना यात्री आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए इसे 14 भाषाओं में भी बनाया जाएगा. साथ ही एक हेल्प बुक जारी किया गया. जिसमें चारधाम यात्रा रूट पर लगे सभी कर्मचारियों को आपसी समन्वय यात्रियों को सही जानकारी प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी. जिसके द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले श्रृद्धालु सकुशल अपनी यात्रा संपन्न कर सकें.

ब्रीफिंग के दौरान आईजी गढ़वाल ने सभी एसएसपी और एसपी को चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए.

कपाट खुलने से पहले यात्रा से संबंधित सभी तैयारियों को हर हाल में पूरा कर लिया जाए. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुगम व सुरक्षित बन सके.

पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन के माध्यम से सघन निगरानी की जाएगी.

चारधामों में जनपद और बाहर से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के रहने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को तैयार करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए.

यात्रा अवधि के दौरान सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से स्वयं भ्रमणशील रहेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे.

यात्रा शुरू होने से पहले सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र के व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन और होटल व्यवसायियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए. ताकि यात्रा के दौरान बेहतर तालमेल बना रहे.

यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष सतर्क दृष्टि रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर जल्द कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को निर्देशित किया गया.

PAK YOUTUBE CHANNELS BLOCKED : भारत ने शोएब अख्तर समेत 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल किए बैन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments